Covid-19 Risk: नए वैरिएंट्स से ऐसे करें बचाव कोरोना के XBB.1.16 वैरिएंट के कारण संक्रामकता अधिक देखी जा रही है। देश में केस बढ़ रहे हैं। नए वैरिएंट्स की इम्यून स्केप क्षमता के कारण इससे वैक्सीनेटेड लोगों में भी खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर लेना अधिक सुरक्षात्मक है। मास्क पहनना आपको कोरोना के संक्रमण के जोखिम से बचा सकता है। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और भीड़-भाड़ से बचकर कोरोना से बचाव कर सकते हैं। हेल्थ।