अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
70 की उम्र में भी फिट और निरोगी रहना चाहते हैं तो इसके लिए कम उम्र से ही कुछ बातों का ध्यान रखें।
संतुलित आहार सबसे जरूरी है। ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और स्वस्थ वसा को डाइट में शामिल करें।
अत्यधिक नमक, चीनी और जंक फूड से बचें। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
नियमित शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। रनिंग-वॉकिंग, योग, तैराकी शरीर को मजबूत और सक्रिय रखने में मदद करते हैं।
रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें ताकि शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिले।
धूम्रपान और शराब से बचें। ये सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
गर्मी के दिनों में आहार में जरूर शामिल कर लें ये एक चीज