अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
बढ़ा हुआ पेट न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देता है, ये कई बीमारियों का घर भी है।
आप भी बेली फैट के शिकार हैं तो रोज खाली पेट मेथी का पानी पीने की आदत बना लीजिए।
मेथी के पानी में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं, जिससे चर्बी जल्दी घटती है।
यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज या गैस की समस्या से राहत दिलाता है, जिससे वजन कम करना आसान होता है।
मेथी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप अनावश्यक खाने से बचाते हैं।
मेथी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखती है, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए बहुत तगड़ा है ये उपाय