अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
मौसम विभाग ने अप्रैल में ही हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
लू-गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने के लिए खूब पानी पीते रहना कारगर तरीका है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और हीट स्ट्रोक (लू) का खतरा कम होता है।
गर्मी में ज्यादा पसीना होता है, जिससे शरीर का पानी कम हो सकता है। पानी पीने से बॉडी कूल रहती है।
गर्मियों में कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या बढ़ सकती है, पानी इनसे बचाव करता है।
पसीने और धूल से स्किन डल हो सकती है, लेकिन पानी त्वचा को मॉइश्चराइज और ग्लोइंग बनाए रखता है।
डिहाइड्रेशन से सिरदर्द और ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, खूब पानी पीते रहने से ये दिक्कतें कम होती हैं।
गर्मी में रोज 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं, ताकि लू और अन्य समस्याओं से बचाव हो सके।
गायब हो चुके बाल आने लगेंगे वापस, करें ये उपाय