डिप्रेशन में जाने से खुद को ऐसे बचाएं

अमर उजाला

Mon, 9 May 2022

Image Credit : istock

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास ख़ुद के बारे में दो मिनट रुककर सोचने की फ़ुर्सत नहीं है

Image Credit : istock

आइए हम बात करते हैं डिप्रेशन के लक्षणों और इस मानसिक बीमारी से निपटने के कुछ तरीक़ों की

Image Credit : istock

डिप्रेशन से उबरने के लिए इसके लक्षणों और संकेतों को समझना बहुत ज़रूरी है

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

ठीक से नींद न आना, कम भूख लगना, अपराध बोध होना, हर समय उदास रहना, आत्मविश्वास में कमी, थकान महसूस होना और सुस्ती डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं
Video Credit : istock

अवसाद से गुज़र रहे लोगों के लिए इससे उबरने के लिए नियमित तौर पर ऐसे व्यक्ति से बात करना, जिनपर वे भरोसा करते हों या अपने प्रियजनों के संपर्क में रहना रामबाण साबित हो सकता है

Image Credit : istock

सेहतमंद और संतुलित खानपान से मन ख़ुश रहता है, वहीं कई वैज्ञानिक शोध प्रमाणित करते हैं कि व्यायाम अवसाद को दूर करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है

Image Credit : istock

मनोभावों को यदि आप किसी से व्यक्त नहीं कर सकते तो पेन और पेपर लेकर उन्हें लिख डालें, लिखने से अच्छा स्ट्रेस बस्टर शायद ही कुछ और हो

Image Credit : istock
अच्छे दोस्त आपके मूड को अच्छा बनाए रखते हैं, उनसे आपको आवश्यक सहानुभूति भी मिलती है, वे आपकी बातों को ध्यान से सुनते हैं
Image Credit : istock

माहौल बदलते रहने से नकारात्मक विचारों को दूर रखने में मदद मिलती है, यदि लंबी छुट्टी न मिल रही हो तो सप्ताहांत पर ही कहीं निकल लें

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

जब लोग अवसादग्रस्त होते हैं तो अच्छा संगीत सुनकर उन्हें अच्छा लगता है, इसलिए हल्का फुल्का म्यूजिक सुनें

Video Credit : istock

सेहत के लिए मुफीद भी है सफ़ेद चावल

istock
Read Now