अमर उजाला
Sun, 1 December 2024
शरीर की संरचना को ठीक रखने के लिए हड्डियों की मजबूती सबसे जरूरी है। क्या आपकी हड्डियां मजबूत हैं?
हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बनाए रखने के लिए खान-पान में सुधार करें।
दूध, दही और पनीर का सेवन करें। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं। पालक, मेथी और सरसों में कैल्शियम और विटामिन के होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।
अंडे की जर्दी में विटामिन-डी होता है, जो कैल्शियम को शरीर में सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।
तिल और चिया सीड्स में कैल्शियम-फॉस्फोरस अधिक मात्रा में होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
सर्दियों में शकरकंद खाने के जानिए हैरान कर देने वाले फायदे