अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
हड्डियां स्वस्थ तो शरीर फिट। पर बड़ा सवाल ये है कि हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं?
हड्डियों को चट्टान जैसा मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों में हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम और विटामिन के होता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए नट्स खाना जरूरी है। अखरोट और बादाम जैसे मेवे मैग्नीशियम, फॉस्फोरस का स्रोत है जिससे हड्डी मजबूत होती है।
अंडे विटामिन-डी और प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
अंजीर और खजूर में प्राकृतिक कैल्शियम होता है, इसका नियमित सेवन जरूर करें।
अच्छे खानपान के साथ सूरज की रोशनी में समय बिताएं। इससे विटामिन-डी मिलता है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
सभी महिलाएं ध्यान दें, स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये चीजें