अमर उजाला
Mon, 1 September 2025
अगर आप अपने शरीर को लोहे जैसा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो प्रोटीन युक्त आहार का सेवन बहुत जरूरी है।
प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि, हड्डियों की मजबूती और संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है।
आप दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करके प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं।
100 ग्राम दाल में लगभग 18-25 ग्राम प्रोटीन होता है। अरहर, मसूर, मूंग जैसे दाल आपके लिए फायदेमंद हैं।
दालें न केवल प्रोटीन से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं।
100 ग्राम चने में 19 ग्राम प्रोटीन होता है। चना खाना मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में फायदेमंद है।
रोज 2-3 अंडे खाइए। एक अंडे में 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे सबसे सस्ता और प्रभावी प्रोटीन स्रोत है।
दलिया या ओट्स नाश्ते के लिए कौन-सा है अच्छा विकल्प?