बाज जैसी तेज रहेगी आपकी नजर, जरूर खाइए ये चीजें

अमर उजाला

Sun, 26 January 2025

Image Credit : Freepik.com

आंखें ईश्वर का वरदान हैं, हालांकि लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी का इस अंग पर गंभीर असर हो रहा है।

Image Credit : freepik.com

आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने के लिए सही आहार का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। 
Image Credit : Freepik.com

गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-ए में बदल जाता है। ये विटामिन आंखों की रोशनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Image Credit : Freepik.com

रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) से बचाव और रेटिना को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी विटामिन-ए वाली चीजें खाइए। 

Image Credit : Freepik.com

हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार का हिस्सा बनाएं। इनमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं जो आंखों की बीमारी से बचाते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

अंडे की जर्दी में भी ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और विटामिन-ई होता है। ये पोषक तत्व रोशनी तेज करने में मदद करते हैं। 

Image Credit : Freepik

संतरा और खट्टे फल विटामिन-सी का अच्छा स्रोत हैं। ये एक एंटीऑक्सीडेंट है जो ग्लूकोमा और रेटिना डैमेज से बचाता है।

Image Credit : Freepik.com

मछली जरूर खाएं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो रेटिना को पोषण देते हैं।

Image Credit : freepik.com

इन फलों को खाकर गैस और पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

इंस्टाग्राम
Read Now