कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसका सबसे ज्यादा जोखिम हमारे हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां होने का डर रहता है।
Image Credit : Freepik.com
दुर्भाग्य से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के शुरुआती लक्षण हमेशा स्पष्ट नहीं होते, जिससे इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
हालांकि, यदि हम कुछ सूक्ष्म संकेतों पर ध्यान दें, तो इस छिपे हुए जोखिम को समय रहते पहचान कर सही कदम उठाए जा सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह हमारी धमनियों की दीवारों पर प्लाक के रूप में जमने लगते हैं। ऐसे में उच्च कोलेस्ट्रॉल रक्त संचार को कठिन बना देता है, जिससे रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ सकता है।
Image Credit : Freepik.com
सीने में दर्द होना
यह प्लाक धमनियों को संकरा और कठोर बना देता है, जिससे उनमें से रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है। इसी कारण, व्यक्ति को सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, खासकर शारीरिक गतिविधि के दौरान।
Image Credit : Adobe stock photos
हाथ-पैर में सुन्नता महसूस होना
रक्त प्रवाह में इस रुकावट का असर हाथ-पैरों तक भी पहुंचता है। अक्सर मरीजों को हाथों और पैरों में ठंडक या सुन्नता महसूस हो सकती है।
Image Credit : Freepik
शरीर में है विटामिन-ई की कमी, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें