अमर उजाला
Fri, 21 February 2025
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का लचीलापन और ग्लो कम होने लग जाता है। इसमें सुधार के लिए कम उम्र से ही कुछ उपाय जरूरी हैं।
60 की उम्र में भी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने के लिए खान-पान को ठीक रखें।
बादाम और अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड और झुर्रियों से मुक्त रखते हैं।
एवोकाडो में हेल्दी फैट, विटामिन-सी और ई होता है जो यह त्वचा को मुलायम और झुर्रियों से बचाता है।
रोज टमाटर का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है।
हल्दी को आहार का हिस्सा बनाएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा में निखार लाने में सहायक है।
ग्रीन-टी पीने की आदत बनाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है।
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉइड्स होते हैं जो त्वचा के झुर्रियों को कम करते हैं।
फाइबर-एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है ये सूखा फल