अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र में ही स्ट्रेस-एंग्जाइटी काफी आम हो गया है।
मेंटल हेल्थ ठीक बनाए रखने में कुछ खास विटामिन्स और मिनरल्स का नियमित सेवन जरूरी है।
विटामिन-बी12 नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से डिप्रेशन या थकावट हो सकती है।
विटामिन-डी भी आपके मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मूड स्विंग्स और डिप्रेशन की दिक्कत हो सकती है।
मेंटल हेल्थ के लिए फोलेट (विटामिन बी9) का भी सेवन करें। दिमाग की सेहत और इमोशनल वेलनेस के लिए ये जरूरी है।
स्ट्रेस को कम करने और इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए विटामिन-सी वाली चीजें खाएं।
आहार में मैग्नीशियम भी जरूर शामिल करें। इससे स्ट्रेस-एंग्जाइटी कंट्रोल रहता है।
कहीं आपको भी तो नहीं हो गई है थायराइड की समस्या?