अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
फेफड़ों की बीमारियों गंभीर और जानलेवा हो सकती हैं। इससे बचे रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
बुढ़ापे तक फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले धूम्रपान से दूरी बना लीजिए।
सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन फेफड़ों को कमजोर करते हैं।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज जैसे रनिंग-वॉकिंग की आदत बनाएं।
प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे गहरे सांस लेने वाले अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
दिनभर पर्याप्त पानी पीने से बलगम नहीं जमता और फेफड़े साफ रहते हैं।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें खाएं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के क्या-क्या फायदे हैं?