अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
लिवर को बीमारियों का खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है। इससे बचाव के लिए कुछ उपाय जरूरी हैं।
ज्यादा तली-भुनी और हाई फैट वाली चीजें लिवर में फैट जमा करती हैं, जिससे फैटी लिवर का खतरा हो सकता है।
अल्कोहल लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाकर सिरोसिस का खतरा बढ़ाती है, इससे बिल्कुल दूरी बना लें।
हैपेटाइटिस ए, बी और सी का संक्रमण लिवर को गंभीर क्षति पहुंचाता है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।
मोटापा के कारण फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। वजन घटाने वाले उपाय करें।
अत्यधिक दवाइयों और सप्लीमेंट्स से बचें। पेनकिलर, स्टेरॉइड्स लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें। नींबू, आंवला, ग्रीन टी और हरी सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है? जिसका डायबिटीज में ध्यान रखना जरूरी