अमर उजाला
Mon, 9 June 2025
किडनी की सेहत को ठीक रखने के लिए निरंतर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से किडनी को विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है और स्टोन का खतरा घटता है।
2. नमक का सेवन कम करें। अधिक नमक से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम रहता है, जिससे किडनी की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
3. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, खासकर रेड मीट से भी किडनी के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
4. फाइबर युक्त आहार का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार है। फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसी चीजें खाइए।
5. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखना जरूरी है।
6. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर आप किडनी की सेहत को ठीक रख सकते हैं।
वेट लॉस का ये रहा सबसे अच्छा और आसान फॉर्मूला