अमर उजाला
Fri, 22 August 2025
लाइफस्टाइल-आहार की गड़बड़ी के कारण किडनी की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं।
किडनी को खराब होने से बचाने के लिए सबसे जरूरी है, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं ताकि विषैले तत्व शरीर से बाहर निकलते रहें और किडनी पर दबाव न पड़े।
अधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है जिससे किडनी को नुकसान पहुंचता है। इसका सेवन कम करें।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ये जरूरी है।
धूम्रपान और शराब दोनों ही किडनी की कार्यक्षमता को कम करते हैं। इनसे दूरी बनाएं।
बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर या अन्य दवाएं न खाएं। इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
पहलवानों जैसा मजबूत शरीर बनाने के लिए क्या खाएं?