अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
हृदय रोगों की समस्या वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र वालों में भी इसका जोखिम देखा जा रहा है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थ, आपके हृदय के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
साबुत अनाज खाने से कोलेस्ट्रॉल और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होता है, ये हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोटेशियम होता है। ये कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम करने में लाभकारी है।
बदलते मौसम में कहीं हो न जाए सर्दी-जुकाम? ऐसे मजबूत करें इम्युनिटी