दिल को रखना है सेहतमंद तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

अमर उजाला

Mon, 23 October 2023

Image Credit : Istock

हृदय रोगों की समस्या वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र वालों में भी इसका जोखिम देखा जा रहा है।

Image Credit : Pixels

दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Image Credit : istock

पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थ, आपके हृदय के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

Image Credit : Pixabay

साबुत अनाज खाने से कोलेस्ट्रॉल और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होता है, ये हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : istock

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोटेशियम होता है। ये कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम करने में लाभकारी है।

Image Credit : iStock
अखरोट का सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है।
Image Credit : Pixabay

बदलते मौसम में कहीं हो न जाए सर्दी-जुकाम? ऐसे मजबूत करें इम्युनिटी

Istock
Read Now