अमर उजाला
Wed, 30 October 2024
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को प्रयास करते रहना जरूरी है, भले ही आपकी उम्र कम है।
आहार में सुधार करके कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के साथ हृदय को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
इसके लिए अलसी के बीज बहुत लाभकारी हैं। सभी लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ये बीज कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और रक्त वाहिकाओं में सूजन कम करने में सहायक हैं।
इस बीज में लिग्नांस और ओमेगा-3 जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
फाइबर से भरपूर होने के कारण ये बीज वजन बढ़ने से रोकते हैं जिससे दिल पर कम दबाव पड़ता है।
इन सीड्स में पोटेशियम भी होता है जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ और लचीला बनाने के लिए बहुत जरूरी है।
काजू खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?