अमर उजाला
Sun, 28 July 2024
अगर आप चाहते हैं कि 50 की उम्र तक आंखों की रोशनी कमजोर न होने पाए तो आहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें।
विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक है। इसके लिए गाजर, कद्दू, दूध का सेवन जरूर करें।
विटामिन-सी के एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद और आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। इसके लिए खट्टे फल जरूर खाने चाहिए।
बादाम, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली में विटामिन-ई होता है जो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या से बचाने में फायदेमंद है।
ल्यूटिन-जेक्सैंथिन वाली चीजें रोशनी को बेहतर बनाए रखती हैं। ब्रोकली, अंडे और हरी सब्जियां-साग इसका बेहतर स्रोत हैं।
ओमेगा-3 जैसी फैटी एसिड आंखों की बीमारियां कम करती हैं। इसके लिए फैटी फिश और नट्स का सेवन करें।
दिमाग की दुश्मन हैं ये पांच आदतें, कमजोर कर देती हैं याददाश्त