अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं।
जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें इसे नियंत्रण में रखने के लिए कुछ गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।
खानपान में लापरवाही न करें। अत्यधिक शक्कर और कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
इंसुलिन या दवाइयों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर और नियमित रूप से दवाएं लेते रहें।
शारीरिक गतिविधि ना करने से वजन बढ़ सकता है इससे इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ जाता है।
स्ट्रेस न लें। तनाव ब्लड शुगर को बढ़ा देता है इसलिए तनाव से बचने के उपाय करना आवश्यक है।
अच्छी नींद न लेने से भी ब्लड शुगर पर असर पड़ता है। रोज रात में 7-9 घंटे की नींद जरूर लें।
ये गड़बड़ आदतें बढ़ा देती हैं प्रोस्टेट कैंसर का खतरा