अमर उजाला
Sat, 25 October 2025
हाई ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ती समस्या है। इसके रोगियों को नियमित बीपी की दवा लेने की सलाह दी जाती है।
अगर आप जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव कर लें तो बीपी की दवा के बिना भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं।
नमक (सोडियम) का ज्यादा सेवन बीपी बढ़ता है। दिन में कुल 1 टीस्पून से कम नमक बीपी कंट्रोल करने में सहायक है।
नियमित व्यायाम की आदत भी लाभकारी है। हर दिन 30 मिनट वॉकिंग, योग, साइकिलिंग भी लाभकारी है।
डैश या मेडिटेरेनियन डाइट प्लान से भी लाभ पा सकते हैं। इसके लिए हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज खाएं।
हर 1 किलो वजन घटाने पर आपका सिस्टोलिक बीपी करीब 1 mmHg तक कम हो सकता है।
धूम्रपान और शराब दोनों ही बीपी बढ़ाने में योगदान करते हैं। इन्हें कम करें या पूरी तरह छोड़ दें।
नियमित मेडिटेशन, गहरी सांस वाले अभ्यास और पर्याप्त नींद से तनाव कम होता है और बीपी भी।
करिश्माई मेडिटेरेनियन डाइट के क्या हैं फायदे