अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। कीवी आपके लिए लाभकारी है।
कीवी को सुपरफूड कहा जाता है। यह विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है।
रोजाना एक कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।
कीवी में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।
ये पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।
त्वचा में निखार लाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी रोज कम से कम एक कीवी जरूर खाएं।
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि रोज कीवी खाने से कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
जान लीजिए इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका