रोज खाइए ये एक फल, कमजोर इम्युनिटी की दूर हो जाएगी टेंशन

अमर उजाला

Fri, 15 November 2024

Image Credit : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। कीवी आपके लिए लाभकारी है।

Image Credit : freepik.com

कीवी को सुपरफूड कहा जाता है। यह विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। 

Image Credit : freepik

रोजाना एक कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

Image Credit : Freepik.com

कीवी में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

Image Credit : freepik
कीवी में फाइबर और एक्टिनिडेन एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करता है।
Image Credit : Adobe Stock

ये पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com

त्वचा में निखार लाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी रोज कम से कम एक कीवी जरूर खाएं। 

Image Credit : Adobe stock

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि रोज कीवी खाने से  कैंसर का जोखिम भी कम होता है।

Image Credit : Freepik.com

जान लीजिए इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका

Freepik.com
Read Now