अमर उजाला
Sat, 6 September 2025
आंखों की रोशनी कमजोर होने की समस्या अब कम उम्र के लोगों, यहां तक कि बच्चों में भी देखी जा रही है।
प्राकृतिक रूप से आंखों की रोशनी ठीक रखना चाहते हैं तो कुछ आदतें जरूर बना लें।
आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व लें। आहार में विटामिन ए, सी और ई से भरपूर चीजें शामिल करें।
गाजर, पत्तेदार सब्जियां, मछली, बादाम खाने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है।
20-20-20 रूल अपनाएं। हर 20 मिनट बाद 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखें।
सूरज की हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए धूप में सनग्लासेस जरूर पहनें।
स्क्रीन टाइम कम करें। मोबाइल, लैपटॉप या टीवी को लगातार देखने से आंखों में सूखापन और थकावट हो सकती है।
कुंदरू को डाइट में करें शामिल, मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे