अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी होना आम है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं?
बार-बार खांसी आने से गले में सूजन और दर्द हो सकता है। इस स्थिति से कैसे आराम पाएं?
पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले की सूजन और जलन कम होती है।
एक चम्मच शहद हल्के गर्म पानी या अदरक की चाय में मिलाकर पिएं। शहद गले की परत पर कोटिंग करके आराम पहुंचाता है।
अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसे उबालकर चाय की तरह पीने से खांसी में आराम मिलता है।
तुलसी के पत्ते चबाएं या इसका काढ़ा पिएं। तुलसी एंटीबैक्टीरियल होती है, जो गले की समस्याओं में फायदेमंद है।
हल्दी वाले दूध का सेवन एंटीसेप्टिक का काम करता है। इससे गले में संक्रमण और सूजन कम होती है।
मुंह में लौंग रखकर धीरे-धीरे चूसें। इसमें मौजूद युजेनॉल कंपाउंड गले की सूजन को कम करता है।
बच्चों की ये एक आदत गंभीर बीमारियों को देती है न्योता