अमर उजाला
Sun, 1 December 2024
अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो चने से भी प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं।
100 ग्राम कच्चे चने में लगभग 19-20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह शाकाहारियों के लिए बहुत लाभकारी विकल्प है।
चने में प्रोटीन के साथ आयरन भी होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाने में मददगार है।
चने खाने से मांसपेशियां मजबूत बनाती हैं। नियमित रूप से इसका सेवन शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।
चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।
चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
लोहे जैसी मजबूत रहेंगी हड्डियां, बस इन चीजों का कर लें सेवन