World Sleep Day: अच्छी नींद पाने के लिए करिए ये पांच काम

अमर उजाला

Thu, 14 March 2024

Image Credit : iStock
अच्छी नींद को स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती उनमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा हो सकता है।
Image Credit : pexel

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को रात में कम से कम 6-8 घंटे की नींद जरूर लेने की सलाह देते हैं।

Image Credit : iStock

हालांकि कई कारणों से लोगों में नींद की दिक्कत बढ़ती देखी जा रही है।

Image Credit : istock

अच्छी नींद पाने के लिए रात में हल्का भोजन करें। भारी या अधिक भोजन से अपच की दिक्कत होती है जिससे नींद की समस्या हो सकती है।

Image Credit : istock

लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, मोबाइल फोन जैसे सभी स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचें, इससे भी आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। 

Image Credit : istock

नींद न आने की समस्या के लिए बढ़े हुए मानसिक तनाव को कारण माना जाता है, इसे कंट्रोल करने वाले उपाय करें।

Image Credit : istock

सोने से दो-तीन घंटे कैफीन युक्त चीजों से बचें, इससे नींद बाधित हो सकती है।

Image Credit : istock

नियमित व्यायाम, रात में खाने के बाद वॉक की आदत अच्छी नींद पाने में मददगार हो सकती है।

Image Credit : Istock

ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा देते हैं ये खाद्य पदार्थ

Istock
Read Now