अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
गड़बड़ खान-पान जैसे जंक-फास्ट फूड्स शरीर में कचरा बढ़ाते जाते हैं? क्या आप इसकी साफ-सफाई करते हैं?
इसके लिए खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है। ये पेट की गंदगी को दूर करने में सहायक है।
यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट की सफाई होती है।
गुनगुना नींबू पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी ये फायदेमंद है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है।
किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी ये कारगर तरीका है, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है।
नींबू पानी त्वचा के लिए अच्छा है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
अंडे नहीं खाते तो फिर कैसे प्राप्त करें प्रोटीन?