अमर उजाला
Mon, 10 November 2025
जितना जरूरी शरीर को बाहर से साफ रखना होता है, उतना ही जरूरी है इसे भीतर से साफ रखना।
इसके लिए खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं।
ग्रीन टी में कैटेचिन्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को साफ करने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।
खीरा वाला पानी भी लाभकारी है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और किडनी की सफाई में मदद करता है।
एलोवेरा जूस लिवर और आंतों को डिटॉक्स करता है। यह कब्ज, एसिडिटी में भी फायदेमंद है।
इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी शरीर को नैचुरल क्लीनर की तरह डिटॉक्स करता है।
हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने के लिए क्या करें?