अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए कुछ आदतों में बदलाव करें।
सुबह 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या योग ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल में मदद करता है।
ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर और ज्यादा चीनी डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह है। इनका सेवन कम करें।
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर गड़बड़ हो सकता है।
तनाव डायबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों को ट्रिगर करता है। मेडिटेशन, गहरी सांसें लेना आपको इन समस्याओं से बचा सकता है।
नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन होता है, जो डायबिटीज और बीपी का खतरा बढ़ाता है।
रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं। ब्लड शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसे टेस्ट साल में एक-दो बार जरूर करवाएं।
महिलाओं के दिनभर का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए?