बीपी-शुगर से बचे रहना है तो क्या-क्या करें?

अमर उजाला

Sat, 12 July 2025

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए कुछ आदतों में बदलाव करें।

Image Credit : Freepik.com

सुबह 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या योग ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर और ज्यादा चीनी डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह है। इनका सेवन कम करें।

Image Credit : freepik
सफेद चावल और मैदा कम से कम खाएं। इसकी जगह ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन आटा, ओट्स और दलिया को डाइट में शामिल करें।
Image Credit : Adobe stock

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर गड़बड़ हो सकता है।

Image Credit : Adobe Stock

तनाव डायबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों को ट्रिगर करता है। मेडिटेशन, गहरी सांसें लेना आपको इन समस्याओं से बचा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन होता है, जो डायबिटीज और बीपी का खतरा बढ़ाता है।

Image Credit : Freepik.com

रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं। ब्लड शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसे टेस्ट साल में एक-दो बार जरूर करवाएं।

Image Credit : freepik

महिलाओं के दिनभर का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए?

Freepik.com
Read Now