डायबिटीज में रामबाण है इस सब्जी का सेवन

अमर उजाला

Sun, 19 November 2023

Image Credit : Pixabay
डायबिटीज तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। अगर आप भी मधुमेह के शिकार हैं तो इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय जरूरी हैं।
Image Credit : iStock

आहार में सुधार करके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। विशेषतौर पर कुछ सब्जियों को इसमें फायदेमंद पाया गया है।

Image Credit : istock

भिंडी लो-कैलोरी और डाइट्री फाइबर वाली सब्जी है। इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी मानी जाती है।

Image Credit : istock

भिंडी विटामिन सी, विटामिन-ए और जिंक से भी भरपूर होती है, ये मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।

Image Credit : Istock

भिंडी के फल में मौजूद फाइबर आपकी आंतों में शुगर के अवशोषण को धीमा करके रक्त शर्करा को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।

Image Credit : Pixabay
भिंडी का पानी पीना भी शुगर और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में फायदेमंद हो सकती है।
Image Credit : istock

Brain Health: आपके मस्तिष्क को ताकतवर बनाएंगी ये चीजें

iStock
Read Now