अमर उजाला
Tue, 9 April 2024
देश के कई हिस्सों में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देने वाले उपाय करना जरूरी है। इसके लिए आहार में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
शरीर को ठंडा रखने और लू-गर्मी से बचाव के लिए पानी पीते रहना सबसे जरूरी माना जाता है।
आहार में खीरा-तरबूज जैसी पानी से भरपूर चीजों की मात्रा बढ़ाएं। ये खाद्य पदार्थ शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।
गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए नारियल पानी पीना भी शानदार तरीका है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
आप भी खाते हैं आलू चिप्स? तो जान लीजिए इसके नुकसान