तेज गर्मी में भी शरीर को ठंडक देती हैं ये चीजें

अमर उजाला

Tue, 9 April 2024

Image Credit : pexel

देश के कई हिस्सों में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Image Credit : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लू-गर्मी के कारण शरीर को कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
Image Credit : istock

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देने वाले उपाय करना जरूरी है। इसके लिए आहार में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

Image Credit : iStock

शरीर को ठंडा रखने और लू-गर्मी से बचाव के लिए पानी पीते रहना सबसे जरूरी माना जाता है।

Image Credit : istock

आहार में खीरा-तरबूज जैसी पानी से भरपूर चीजों की मात्रा बढ़ाएं। ये खाद्य पदार्थ शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।

Image Credit : pexel
आहार में प्याज को शामिल करें। प्याज न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि शरीर को लू से भी बचाता है। 
Image Credit : pixabay

गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए नारियल पानी पीना भी शानदार तरीका है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।

Image Credit : istock

आप भी खाते हैं आलू चिप्स? तो जान लीजिए इसके नुकसान

iStock
Read Now