अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है, इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
इस मौसम में शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। बाहर निकलने से पहले और बाद में पानी जरूर पिएं।
तरबूज-खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा आदि में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और ये शरीर को ठंडा भी रखते हैं।
डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें तो ओआरएस या नमक-चीनी का घोल पिएं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई होती है।
दही और छाछ शरीर को ठंडा रखते हैं और हाइड्रेशन में मदद करते हैं।
कैंसर से बचना है तो क्या करें?