अमर उजाला
Sat, 6 September 2025
नमक (सोडियम) से ब्लड प्रेशर बढ़ाता है ये हम सभी जानते हैं, पर शोध बताते हैं अत्यधिक चीनी भी दिक्कतें बढ़ा सकती है।
बहुत ज्यादा चीनी खाने से शरीर में इंसुलिन हार्मोन का असर कम होने लगता है।
इस स्थिति में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ने लगता है, जिसके कई प्रकार के नुकसान हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक्स और मिठाइयों में मौजूद फ्रुक्टोज धमनियों को सख्त बनाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ता है।
अधिक चीनी हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ने का ब्लड प्रेशर पर असर हो सकता है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार एक दिन में 45 ग्राम से अधिक चीनी नहीं खानी चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल ने कर दिया है परेशान? इस चटनी से मिलेगा फायदा