सर्दियों में रोज कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

अमर उजाला

Sun, 8 December 2024

Image Credit : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ खूब पानी पीते रहना भी जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में अक्सर प्यास कम लगती है, जिससे लोग पानी पीने में लापरवाही कर देते हैं। ये आदत ठीक नहीं है।

Image Credit : Freepik.com

हर मौसम में सभी लोगों को दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी (8-12 गिलास) जरूर पीना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
पानी कम पीने से न केवल शरीर डिहाइड्रेटेड होता है, साथ ही कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।
Image Credit : Adobe Stock

ठंडे मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। यदि शरीर में पानी की कमी हो तो यह समस्या और बढ़ जाती है।

Image Credit : Freepik.com

पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। कम पानी पीने से ये प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

Image Credit : Adobe Stock
पानी की कमी से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com
ठंड में पानी कम पीने से मूत्राशय में संक्रमण (यूटीआई) का खतरा भी बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में जरूर खाएं ये चीज, आयरन और ताकत से भर जाएगा शरीर

amarujala
Read Now