अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
भोजन को पकाने और इसका स्वाद बढ़ाने लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन अगर आप भोजन में तेल की मात्रा ज्यादा रखते हैं तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
एक स्वस्थ वयस्क के लिए प्रतिदिन लगभग 3 से 5 छोटे चम्मच (15–25 मिलीलीटर) तेल पर्याप्त होता है।
ज्यादा तेल खाने से वजन बढ़ने लगता है क्योंकि तेल में बहुत अधिक कैलोरी होती है।
इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी खतरा रहता है जिससे हृदय की बीमारियां हो सकती हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में तेल का सेवन इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होता है।
ज्यादा तेल शरीर में अनावश्यक फैट जमा करने लगता है जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है।
तले-भुने, अधिक तेल वाले भोजन से अपच-एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
सावधान! फेफड़ों को 'सड़ा' देंगी आपकी ये गड़बड़ आदतें