अमर उजाला
Sat, 27 December 2025
बालों का झड़ना अक्सर तनाव का कारण बन जाता है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर गिरता हुआ बाल गंजेपन का संकेत नहीं होता।
अब लोगों के मन में सवाल आता है कि सामान्य हेयर शेडिंग और हेयर लॉस में क्या अंतर है?
जब बाल अपने जीवन चक्र के अंतिम चरण में पहुंचते हैं, तो वे गिर जाते हैं ताकि उनकी जगह नए बाल आ सकें। इसे 'हेयर शेडिंग' कहा जाता है।
जब शरीर रोजाना 100 से कहीं अधिक बाल गिराने लगता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में 'एक्सेसिव हेयर शेडिंग' कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
अत्यधिक मानसिक तनाव या बीमारी, अचानक वजन कम होना, गर्भावस्था के बाद हार्मोनल बदलाव, किसी सर्जरी या तेज बुखार से उबरना, आदि।
अगर आपके बाल गुच्छों में गिर रहे हैं या स्कैल्प पर पैच दिखने लगे हैं, तो यह सामान्य शेडिंग नहीं बल्कि 'हेयर लॉस' हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
घी खाने के क्या फायदे और क्या नुकसान?