अमर उजाला
Fri, 12 September 2025
नारियल पानी पीने को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता रहा है।
स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 1 से 2 गिलास (लगभग 200–400 मिलीलीटर) नारियल पानी पी सकते हैं।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने के लिए इसकी मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है।
डायबिटीज रोगियों को 200 मिली से अधिक इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है।
वर्कआउट या खेलकूद के बाद 1 गिलास नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन ठीक करने में मदद करता है।
हृदय संबंधी समस्याओं में इसका सीमित सेवन लाभकारी हो सकता है, परंतु ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
जो लोग ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं उन्हें इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
विशेषतौर पर जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उनको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
पहले बुजुर्गों को होती थीं ये बीमारियां, अब बच्चे भी हो रहे शिकार