सुबह खाली पेट कितने गिलास पानी पी सकते हैं?

अमर उजाला

Tue, 28 October 2025

Image Credit : freepik.com

सुबह खाली पेट पानी पीना एक अच्छी आदत है जो पाचन तंत्र को सक्रिय करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

Image Credit : freepik.com

हालांकि इसकी मात्रा को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम रहता है। विशेषज्ञ आमतौर पर सुबह उठने के बाद 1 से 2 गिलास तक पानी पीने की सलाह देते हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

पाचन और मेटाबॉलिज्म

खाली पेट पानी पीने से आंतें साफ होती हैं, कब्ज दूर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह दिनभर ऊर्जावान रहने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

शरीर को डिटॉक्स

रातभर की प्रक्रियाओं के बाद शरीर में जमा अम्लीय पदार्थों को निकालने के लिए पानी जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com

अत्यधिक पानी पीने के नुकसान

 एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने से किडनी पर अचानक दबाव बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

अत्यधिक पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे थकान, सिरदर्द और यहां तक कि गंभीर मामलों में मस्तिष्क में सूजन भी हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

30 की उम्र के बाद क्यों बढ़ने लगता है स्ट्रोक का जोखिम?

Freepik
Read Now