अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि एक दिन में कितने अंडे खाना ठीक रहता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में 1-3 अंडे खाया जा सकता है। ज्यादा अंडे खाने से भी बचना चाहिए।
अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है।
अंडे में विटामिन ए, डी, बी12, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
अंडे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी इंटेक कम होता है। ऐसे में ये वजन कंट्रोल करने में सहायक है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी अंडे फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
लिवर में फैट बढ़ाकर आपको बहुत बीमार कर सकती हैं ये गड़बड़ आदतें