अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
हाई शुगर लेवल को सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक माना जाता है।
क्या आप जानते हैं कि ब्लड शुगर का लो होना भी शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है?
लो शुगर लेवल के कारण आपको चक्कर आने और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर का स्तर घटने पर शरीर को ऊर्जा नहीं मिलती पाती जिससे थकान बढ़ जाती है।
लो ब्लड शुगर के कारण दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
लो शुगर की स्थिति में भी आंखों पर असर दिखता है। आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है।
शरीर शुगर की कमी पूरी करने के लिए खाने की तीव्र इच्छा करता है, इसलिए आपकी भूख बढ़ जाती है।
क्या ज्यादा चीनी खाने से भी बढ़ता है ब्लड प्रेशर?