कितनी देर तक देना चाहिए CPR? सीपीआर कब तक देना चाहिए, यह एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल है। डॉक्टर सुरभि छाबड़ा के मुताबिक इसकी कोई तय समय सीमा नहीं होती है। डॉक्टर सुरभि बताती हैं कि मरीज और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सामान्यतौर पर सीपीआर तब तक जारी रखना चाहिए जब तक कि पेशेवर चिकित्सा सहायता (एम्बुलेंस या पैरामेडिक्स) मौके पर न पहुंच जाए। अगर व्यक्ति सांस लेना शुरू कर दे, आंखें खोल दे या उसके शरीर में कोई हलचल महसूस हो, तो आप रुक सकते हैं। जब तक डॉक्टर या ट्रेनड मेडिकल टीम आकर कमान न संभाल ले, तब तक कंप्रेशन बंद न करें। डॉक्टर सुरभि के मुतबिक कम से कम 10 मिनट का सीपीआर तो जरूर देना चाहिए। Health Tips