भोजन के साथ सलाद खाना कितना जरूरी? भोजन के साथ सलाद खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सलाद को अक्सर 'कच्चा भोजन' कहा जाता है, जिसमें फाइबर और पोषक तत्व अपने प्राकृतिक रूप में मौजूद होते हैं। सलाद में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। भोजन से पहले या साथ में सलाद खाने से शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है, जिससे खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। सलाद आपको जल्दी तृप्ति का अहसास कराता है। इससे आप मुख्य भोजन (रोटी या चावल) कम खाते हैं, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। कच्ची सब्जियों से विटामिन-C, विटामिन-E और फोलिक एसिड मिलता है, जो खाना पकाने के दौरान अक्सर नष्ट हो जाते हैं। Health Tips