ब्लड प्रेशर रहता है 'हाई' तो किडनी फेलियर का खतरा

अमर उजाला

Mon, 15 April 2024

Image Credit : istock

हाई ब्लड प्रेशर शरीर के लिए कई प्रकार से समस्याकारक है, इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय की सेहत पर होता है।

Image Credit : Freepik

हाई ब्लड प्रेशर की लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्या किडनी फेलियर का भी जोखिम बढ़ा सकती है।

Image Credit : istock

उच्च रक्तचाप की स्थिति आपकी किडनी में रक्त वाहिकाओं को संकुचित-संकीर्ण करने लगती है।

Image Credit : istock

इससे किडनी में रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जो इसके सामान्य कामकाज को बाधित कर देती है।

Image Credit : istock

किडनी में होने वाली दिक्कतों में शरीर से अपशिष्ट भी ठीक तरीके से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

Image Credit : istock
इससे क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने और किडनी फेल होने का जोखिम हो सकता है।
Image Credit : istock

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना जरूरी है।

Image Credit : istock

विटामिन बी-12 की कमी पूरी कर देंगी ये चीजें

istock
Read Now