आंखों से कितनी दूरी पर होना चाहिए आपका मॉनीटर स्क्रीन?
अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
Image Credit : Adobe Stock
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और मॉनिटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक काम करना आम बात है।
Image Credit : Freepik
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन से आंखों की गलत दूरी आपकी आंखों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है?
Image Credit : Freepik
सही दूरी का महत्व
विशेषज्ञों के अनुसार, आंखों से मॉनिटर स्क्रीन की दूरी 50 से 70 सेंटीमीटर (20-28 इंच) होनी चाहिए।
Image Credit : Freepik
आंखों से मॉनिटर की सही दूरी बनाए रखने से आंखों पर तनाव (आई स्ट्रेन) कम होता है। बहुत पास बैठने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।
Image Credit : Adobe Stock
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्क्रीन आंखों के स्तर से 15-20 डिग्री नीचे हो और दूरी ऐसी हो कि आप बिना झुके आसानी से पढ़ सकें।
Image Credit : Adobe Stock
यह दूरी कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (CVS) के जोखिम को कम करती है, जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होता है।