अमर उजाला
Sun, 20 April 2025
अक्सर थकान और कमजोरी से परेशान रहते हैं? आज हम इससे बचाव का तरीका बता रहे हैं।
एक महीने दूध में खजूर मिलाकर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
खजूर और दूध का सेवन एक बेहतरीन स्वास्थ्यवर्धक उपाय है। कमजोरी दूर करने के साथ इसके और भी कई लाभ हैं।
खजूर में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज) होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। दूध के साथ इसके सेवन से कब्ज-गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
हड्डियों को मजबूती देने और रक्त संचार में सुधार करने के लिए भी ये आपके लिए लाभकारी है।
खजूर और दूध का सेवन ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में भी सहायक है। इसमें मौजूद विटामिन B6 और मैग्नीशियम याददाश्त को सुधारते हैं।
रोज खाइए ये ड्राई फ्रूट्स, लोग पूछेंगे क्या है आपकी सेहत का राज?