अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
शराब, हमारे संपूर्ण शरीर के लिए बहुत हानिकारक मानी जाती है। इसकी थोड़ी मात्रा भी हानिकारक हो सकती है।
शराब के कारण सबसे ज्यादा क्षति लिवर को होती है, ये लिवर कैंसर का भी कारण बन सकती है।
शोध में पता चलता है कि यदि आप लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीते हैं, तो इससे मस्तिष्क के आकार में सिकुड़न हो सकती है।
शराब आपकी सोचने, सीखने और चीजों को याद रखने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।
शराब आपके पेट की परतों के लिए हानिकारक है। ये पाचन रस में बाधा डाल सकती है, जिससे गैस्ट्राइटिक समस्याओं का खतरा रहता है।
शराब आपके शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता पर भी असर डालती है, जिससे डायबिटीज की जटिलताओं के बढ़ने का भी खतरा रहता है।
आर्थराइटिस के दर्द से बचने के लिए ये हैं प्रभावी उपाय